शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय, राजनांदगांव (छत्तीसगढ़)
मानसिक स्वास्थ्य पर व्याख्यान आयोजित
राजनांदगांव, 18 सितंबर 2026:
शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय, राजनांदगांव के वनस्पतिशास्त्र विभाग एवं माइक्रोबायोलॉजी विभाग में 18 सितंबर 2026 को “मानसिक स्वास्थ्य (Mental Health)” विषय पर जागरूकता व्याख्यान आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता, समझ एवं सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करना तथा स्वस्थ मानसिक एवं भावनात्मक जीवन के महत्व को समझाना था।
कार्यक्रम में मनोवैज्ञानिक परामर्शदाता एवं विशेष वक्ता डॉ. मलय जैन ने मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर व्याख्यान दिया। उन्होंने मानसिक स्वास्थ्य प्राथमिक सहायता, मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के उपाय, अवसाद एवं आत्मघाती विचार, नेतृत्व एवं भावनात्मक बुद्धिमत्ता, मनोवैज्ञानिक शांति तथा मानसिक स्वास्थ्य का जैविक आधार जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की।
इस अवसर पर दर्शनशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. एच. एस. अलरेजा, वनस्पति विज्ञान विभाग से डॉ. त्रिलोक कुमार, डॉ. सोनल मिश्रा, डॉ. केशव राम आदिल, डॉ. मनीषा यादव, डॉ. किरण जैन, नादिर इकबाल, यामिनी तथा सूक्ष्मजीव विज्ञान विभाग से डॉ. सविता चन्द्रवंशी, सुश्री प्रगति नोनहारे एवं श्रीमती श्वेता वर्मा उपस्थित रहे।
वनस्पतिशास्त्र विभाग एवं सूक्ष्मजीव विज्ञान विभाग के एम.एससी. विद्यार्थियों ने भी कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता की तथा मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित विषयों पर संवाद एवं चर्चा में भाग लिया।
कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य के महत्व, भावनात्मक सहयोग, सकारात्मक संवाद तथा आवश्यकता पड़ने पर समय पर सहायता लेने के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों के लिए सकारात्मक, संवेदनशील एवं सहयोगात्मक शैक्षणिक वातावरण को बढ़ावा देना रहा।