आज दिनाँक 29/09/2026 को शाससकीय दिग्विजय स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, राजनांदगांव में समाजशास्त्र एवं समाजकार्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में  "अनुसंधान प्रारुप" विषय पर अतिथि व्याख्यान  का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम प्राचार्य डॉ. सुचित्रा गुप्ता के निर्देशन एवं समाजशास्त्र विभागाध्यक्ष   डॉ. ए. के. मंडावी  एवं समाजकार्य विभागाध्यक्ष श्रीमती ललिता साहू के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।उक्त कार्यक्रम में अतिथि व्याख्यान हेतु  विषय विशेषज्ञ के रूप में  शा. बाबासाहब भीमराव अंबेडकर स्नातकोत्तर महाविद्यालय डोंगरगांव से समाजशास्त्र विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. गणेश नेताम उपस्थित रहे। कार्यक्रम के प्रारंभ में समाजशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. ए.के. मंडावी द्वारा डॉ. गणेश नेताम सर का पुष्प गुच्छ से स्वागत किया गया ।तत्पश्चात उन्होंने अपने व्याख्यान में शोध प्रारूप के बारे में सारगर्भित जानकारी दी और सभी शोध प्रारूप को विस्तार पूर्वक स्पष्ट किया । उन्होंने बतलाया कि किस प्रकार कार्य करने से पहले रूपरेखा तैयार किया जाता है,कैसे उपकल्पना का निर्माण किया जाता हैं एवं अनेक उदाहरणों सहित शोध के प्रकारों की जानकारी दी  । व्याख्यान के अंत मे  विद्यार्थियों का शंका समाधान किया गया। कार्यक्रम के अंत मे अतिथि व्याख्याता डॉ. प्रियंका लोहिया के द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया।कार्यक्रम में मंच संचालन समाजकार्य विभागाध्यक्ष श्रीमती ललिता साहू द्वारा किया गया। उक्त कार्यक्रम में समाजशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ.ए. के.मंडावी, समाजकार्य विभागाध्यक्ष श्रीमती ललिता साहू,  अतिथि व्याख्याता डॉ. प्रियंका लोहिया,श्रीमती चित्रांशा राठौर, श्रीमती शालिनी सोनी एंव समाजशास्त्र व समाजकार्य के समस्त विद्यार्थी उपस्थित रहे।