वनांचल के डोमीकला से राज्य स्तर तक रुस्तम की उड़ान,
दिग्विजय महाविद्यालय, के छात्र का राज्य के बेस्ट NSS वॉलेंटियर के लिए चयन
शासकीय दिग्विजय स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, राजनांदगांव के एम.एस.सी. केमिस्ट्री केनियमित छात्र एवं पिछले चार वर्षों से सक्रिय NSS स्वयंसेवक रुस्तम नुरेटी का चयन राज्य स्तरीयराष्ट्रीय सेवा योजना पुरस्कार 2025-26के बेस्ट NSS वॉलेंटियरके लिए हुआ है।
मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्रऔंधी के छोटे से ग्राम डोमीकला निवासी रुस्तम वर्तमान में राजनांदगांव के शासकीयपोस्ट मैट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास रामकृष्ण नगर गोंडवाना भवन राजनंदगांव मेंरहकर अध्ययन कर रहे हैं। वे वर्ष 2025 में राष्ट्रीय गणतंत्र दिवस परेड शिविर मेंछत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व भी कर चुके हैं।
अपनी उपलब्धि का श्रेय रुस्तम ने माता श्रीमती चिन्नोबाईनुरेटी, पिताश्री रामसिंग नुरेटी एवं गुरुजनों को दिया है। महाविद्यालय की प्राचार्यडॉ.सुचित्रा गुप्ता , NSS कार्यक्रम अधिकारी प्रो. करुणा रावटे , प्रो.संजय सप्तर्षि एवं महाविद्यालय के रजिस्ट्रार दीपक कुमार परगनिहा ने रुस्तम को इस स्वर्णिम उपलब्धि के लिए बधाई दी और इसके उज्जवल भविष्य की कामनाकिया।