17 /09 /2026 से 17 /10/ 2026 तक शासन द्वारा " सेवा से संकल्प " कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया जाना है । इसके तहत शासकीय दिग्विजय स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, राजनांदगांव में दिनांक 21/08/2026 को रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गयाl उक्त कार्यक्रम प्राचार्य डॉ.श्रीमती सुचित्रा गुप्ता के निर्देशन में आयोजित किया गयाl कार्यक्रम में महाविद्यालय के विभिन्न संकाय के विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रथम ,द्वितीय व तृतीय स्थान पर क्रमशः गुनीता रजक, अनन्या स्वर्णकार एवं धारिता यादव का चयन हुआ । प्रतिभागी एवं चयनित विद्यार्थियों का उत्साह वर्धन किया गया। कार्यक्रम के आयोजन में डॉ अनीता शंकर, श्रीमती ललिता साहू, श्रीमती करुणा रावटे,श्रीमती भारती सोनी ,महेंद्र नगपुरे का सहयोग रहा।
#सेवा से संकल्प #CG Higher Education #Rajnandgaon
See less