International Microbiology day

 दिनांक 18/09/2026 शा. दिग्विजय स्वशासी स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय राजनांदगांव के माइक्रोबायोलॉजी विभाग द्वारा अंतर्राष्ट्रीय सूक्ष्मजीव दिवस मनाया गया। सूक्ष्मजीव दिवस का आयोजन प्रभारी प्राचार्य  डॉ अमिता बक्शी एवं माइक्रोबायोलॉजी विभाग की  विभागाध्यक्ष श्रीमति सविता चन्द्रवंशी के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। सर्वप्रथम इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ अमिता बक्शी एवं बायोटेक्नोलॉजी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ प्रमोद  का पुष्प गुच्छ से स्वागत किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में सूक्ष्मजीवों के प्रति वैज्ञानिक दृष्टिकोण एवं जागरूकता विकसित करना तथा मानव जीवन, पर्यावरण, कृषि, उद्योग एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में सूक्ष्मजीवों के महत्व को समझाना था। कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों के लिए विभिन्न शैक्षणिक एवं रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया। जिसके अन्तर्गत रंगोली प्रतियोगिता   एवं  स्टूडेंट यूनिट का कार्यक्रम रखा गया।  रंगोली प्रतियोगिता का विषय “Microbes for Sustainable environment "– सूक्ष्मजीव (Microbes) हमारे पर्यावरण का अभिन्न हिस्सा हैं। बैक्टीरिया, फफूंद, शैवाल तथा अन्य सूक्ष्मजीव जैव-अपघटन, पोषक तत्वों के चक्रण, अपशिष्ट प्रबंधन, मृदा की उर्वरता और प्रदूषण नियंत्रण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस  रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान - दीपा(M.Sc. I Sem), द्वितीय स्थान - रागिनी(M.Sc. lll Sem ) एवं तृतीय स्थान-यामिनी ( B.Sc. V Sem) ने प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता का मूल्यांकन निम्न निर्णायकों द्वारा किया जिसने शामिल हैं IQAC कॉर्डिनेटर युनूस रजा बेग, बायोटेक्नोलॉजी विभाग के  विभागाध्यक्ष डॉ प्रमोद, बॉटनी विभाग के सहा. प्राध्यापक डॉ केशव । 
इसके साथ ही माइक्रोबायोलॉजी सोसायटी के अंतर्गत स्टूडेंट यूनिट भी बनाया गया। जिसके अन्तर्गत मनोनीत सदस्य इस प्रकार है-
अध्यक्ष – आशिफा अंसारी
उपाध्यक्ष – लीना
सचिव – ओम कुमार सोनी
उप-सचिव – करण वर्मा
इस स्टूडेंट यूनिट का उद्देश्य विद्यार्थियों में Microbiology के प्रति रुचि एवं जागरूकता बढ़ाना।
विद्यार्थियों को शैक्षणिक, वैज्ञानिक एवं शोध गतिविधियों से जोड़ना एवं माइक्रोबायोलॉजी गतिविधियों का आयोजन कराना।उक्त कार्यक्रम में विद्यार्थियों का प्रभारी प्राचार्य डॉ .अमिता बक्शी  द्वारा शपथ दिलवाया गया कि हमारे द्वारा अपने दायित्वों व कार्यो का  ईमानदारी पूर्ण निर्वाहन किया जाएगा। सम्पूर्ण कार्यक्रम का संचालन प्रगति नोनहरे के द्वारा किया गया । अंत में श्वेता वर्मा द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाने, सहयोग देने वाले प्रभारी प्राचार्य, एवं समस्त शिक्षकों, निर्णायकों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।