आज दिनांक 18/09/2026 शा. दिग्विजय स्वशासी स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय राजनांदगांव में समाज कार्य विभाग द्वारा "परिषद गठन" किया गया। उक्त कार्यक्रम प्रभारी प्राचार्य डॉ. अमिता बक्शी के निर्देशन एवं समाज कार्य विभागाध्यक्ष श्रीमती ललिता साहू के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि के रूप में प्रभारी प्राचार्य डॉ. अमिता बक्शी का पुष्प गुच्छ से स्वागत किया गया। प्राचार्य महोदय ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए अपने दायित्वो का निष्ठा पूर्ण निर्वहन करने के लिए तथा महाविद्यालय के समस्त गतिविधियों में सजग होकर सहभागिता के लिए प्रेरित किया । उक्त कार्यक्रम में अध्यक्ष- योगिता कुंबले , उपाध्यक्ष- मुस्कान देवांगन,सचिव- दुरपति वर्मा, सहसचिव- गुनीता रजक को मनोनीत किया गया। उक्त कार्यक्रम में विद्यर्थियों का समाज कार्य विभागाध्यक्ष श्रीमती ललिता साहू के द्वारा पेन व पुष्प गुच्छ से सम्मानित किया गया एवम शपथ दिलवाया गया कि हमारे द्वारा महाविद्यालयिन दायित्वों व कार्यो का ईमानदारी पूर्ण निर्वाहन किया जाएगा।
उक्त कार्यक्रम में मंच संचालन डॉ. प्रियंका लोहिया के द्वारा किया गया । कार्यक्रम में समाजशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. ए. के. मंडावी , समाजकार्य विभागाध्यक्ष श्रीमती ललिता साहू, समाजशास्त्र अतिथि व्याख्याता डॉ. प्रियंका लोहिया, श्रीमती चित्रांशा राठौर, सुश्री तारणी साहू व श्रीमती शालिनी सोनी व समाज कार्य के समस्त विद्यार्थी उपस्थित रहे।