आज दिनांक 17/ 09 /2026 को समाजशास्त्र  एवं समाज कार्य विभाग के संयुक्त तत्वाधान में “अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस” का आयोजन किया गया । उक्त कार्यक्रम  प्रभारी प्राचार्य डॉ. अमिता  बक्शी के निर्देशन एवं समाजशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. ए. के. मंडावी एवं समाजकार्य विभागाध्यक्ष श्रीमती ललिता साहू के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।  विद्यार्थियों द्वारा महाविद्यालय परिसर  से जमातपारा चौक तक साक्षरता संबंधी स्लोगन और नारे लगाते हुए लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया गया । कार्यक्रम की अगली कड़ी में महाविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र 01, दिग्विजय वार्ड, किल्लापारा ,राजनांदगांव में “अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस “ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।  
  उक्त कार्यक्रम के अंतर्गत सर्वप्रथम विद्यार्थियों द्वारा शिक्षा के महत्व को बताया गयाl समाजशास्त्र विभाग के विद्यार्थी टाकेश्वर द्वारा शिक्षा के महत्व को बताया गया । समाजकार्य विभाग के विद्यार्थी योगिता, डाली ,नंदिनी ,मुस्कान, मेनका एवं द्रौपदी द्वारा बच्चों को खेल-खेल में किस प्रकार पढ़ाई की जा सकती है इसके संबंध में रोचक व ज्ञानवर्धक जानकारी दी गई।  उक्त कार्यक्रम में समाजशास्त्र एवं समाज कार्य विभाग के प्राध्यापक गण डॉ. ए. के मंडावी, श्रीमती ललिता साहू , तारिणी साहू, श्रीमती शालिनी सोनी, डॉ प्रियंका लोहिया, श्रीमती चित्रांशा राठौर , समाज कार्य एवं समाजशास्त्र विभाग के विद्यार्थी ,आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती मीना सोनी व सहायिका श्रीमती कामिनी तिवारी तथा आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चे व महिलाएं उपस्थित रहे।