आज दिनांक 20 अगस्त 2026, दिन गुरुवार को शासकीय दिग्विजय स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, राजनांदगांव की प्राचार्य डॉ. सुचित्रा गुप्ता मैम तथा राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई 01 एवं 02 के कार्यक्रम अधिकारी प्रो. संजय सप्तर्षि सर एवं प्रो. करुणा रावटे मैम के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की सहायता से राज्य के बाढ़ आपदा को दृष्टिगत रखते हुए बाढ़ से निपटने हेतु राज्य स्तरीय बाढ़ आपदा प्रशिक्षण(Mock Exercize) कार्यक्रम का आयोजन रानीसागर के पीछे दिग्विजय महाविद्यालय के त्रिवेणी परिसर के पास किया गया। इस प्रशिक्षण में बाढ़ से राहत पाने के लिए, डूबते को बचाने, डूबी हुई बॉडी को पानी से बाहर निकलने और रेस्क्यू करने जैसे एक्टिविटी कर सबको दिखाया गया। जिसमें सभी आपदा मित्रों और कॉलेज के स्वयंसेवियों ने भरपूर सहयोग दिखाया।इस रोमांचक प्रशिक्षण में कार्यक्रम अधिकारी प्रो. करुणा रावटे मैम तथा सीनियर लोकेश, अमित साहू, नारायण, नागेश, उपेंद्र, नीलेश्वर, अश्विनी तथा मोनिका तथा अन्य 70 स्वयंसेवियों ने अपनी अहम उपस्थित दी।