शासकीय दिग्विजय स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, राजनांदगांव (छ.ग.)
कॉमनवेल्थ सिल्वर मेडल विजेता सुश्री ज्ञानेश्वरी यादव का सम्मान समारोह 07 अगस्त को
राजनांदगांव, 06 अगस्त 2026।
शासकीय दिग्विजय स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, राजनांदगांव द्वारा महाविद्यालय की पूर्व छात्रा एवं कॉमनवेल्थ खेलों में सिल्वर मेडल विजेता अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सुश्री ज्ञानेश्वरी यादव के सम्मान में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है।
महाविद्यालय परिवार को गर्व है कि उसकी पूर्व छात्रा सुश्री ज्ञानेश्वरी यादव ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से न केवल महाविद्यालय, बल्कि छत्तीसगढ़ एवं देश का गौरव बढ़ाया है। उनकी इस उपलब्धि के सम्मान एवं युवा पीढ़ी को प्रेरित करने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
यह सम्मान समारोह दिनांक 07 अगस्त 2026, शुक्रवार को प्रातः 11:00 बजे महाविद्यालय के न्यू हॉल, दिग्विजय कॉलेज, राजनांदगांव में आयोजित होगा। महाविद्यालय परिवार ने समस्त प्राध्यापकों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों, पूर्व विद्यार्थियों, खेल प्रेमियों एवं नागरिकों से कार्यक्रम में ससम्मान उपस्थित होकर सुश्री ज्ञानेश्वरी यादव का उत्साहवर्धन करने तथा कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाने की अपील की है।