शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय राजनांदगांव के स्वशासी विभाग द्वारा स्नातक प्रथम सेमेस्टर के सभी विषयों के विद्यार्थी को राष्ट्रीय शिक्षा नीति NEP 2020 की जानकारी प्रदान करने के लिए इंडक्शन प्रोग्राम आयोजित की गई.
इंडक्शन प्रोग्राम का उद्घाटन प्रथम दिवस 27 जुलाई 2026 को महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुचित्रा गुप्ता द्वारा किया गया.
बी. ए. प्रथम वर्ष में नव प्रवेशित विद्यार्थियों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के संबंध में प्रशिक्षित किया गया.
इस प्रोग्राम का उद्घाटन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुचित्रा गुप्ता के द्वारा किया गया. उन्होंने छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप सभी विद्यार्थी प्रवेश तिथि से दिग्विजय महाविद्यालय परिवार के हिस्सा हैं. आपकी शैक्षणिक सफलता और बेहतर व्यक्तित्व का निर्माण हमारा लक्ष्य है.
स्वशासी विभाग के नियंत्रक डॉ. अनिल कुमार मंडावी ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को समझते हुए उसके अनुरूप अध्ययन करने की आवश्यकता पर विद्यार्थियों का ध्यान आकर्षित कराया.
इंडक्शन प्रोग्राम के तहत उप नियंत्रक डॉ. कविता साकुरे ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से राष्ट्रीय शिक्षा नीति की नीतियों, विशेषताओं एवं विषय चयन से लेकर परीक्षा परिणाम तक की प्रणाली पर विस्तार से चर्चा की. इस संबंध में विद्यार्थियों को 4 वर्षीय अंडरग्रैजुएट प्रोग्राम में विषय चयन, परीक्षा प्रणाली, क्रेडिट सिस्टम, आंतरिक मूल्यांकन पद्धति एवं एटीकेटी के प्रावधानों पर जानकारी दी गई. इसके अलावा महाविद्यालय में एंटी रैगिंग के प्रावधानों, एनसीसी और एनएसएस एवं स्कॉलरशीप के संबंध में भी जानकारी दी गई. महाविद्यालय ग्रंथालय में उपलब्ध सुविधाओं से विद्यार्थियों को अवगत कराया गया.
इस प्रोग्राम में विद्यार्थियों को चरणबद्ध तरीके से राष्ट्रीय शिक्षा नीति के संबंध में प्रशिक्षित किया जा रहा है, ताकि उन्हें भविष्य में किसी भी तरह की शैक्षिक समस्याओं का सामना न करना पड़े.
इंडक्शन प्रोग्राम के दौरान ऑटोनॉमस सेल के सह नियंत्रक डॉ. मंजरी सिंह, डॉ. अश्वनी शर्मा, डॉ. प्रवीण कुमार साहू उपस्थित थे.
*// दिनांक 28.07.2026//*
शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय राजनंदगांव के स्वशासी विभाग द्वारा इंडक्शन प्रोग्राम के द्वितीय दिवस बीएससी गणित प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों को NEP 2020 की जानकारी दी गई.
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुचित्रा गुप्ता छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप कड़ी मेहनत करते हुए अपना बेस्ट देना है.
स्वशासी विभाग के नियंत्रक डॉ. अनिल कुमार मंडावी ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के उद्देश्यों के बारे में विद्यार्थियों को अवगत कराया.
उप नियंत्रक डॉ. कविता साकुरे ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से राष्ट्रीय शिक्षा नीति की बारे में चर्चा करते हुए उसके विशेषताओं एवं विषय विषय वर्गीकरण, चयन परीक्षा प्रणाली पर विस्तृत जानकारी दी. इसके साथ महाविद्यालय में एंटी रैगिंग के प्रावधानों, एनसीसी और एनएसएस एवं स्कॉलरशीप के बारे में भी जानकारी दी गई. महाविद्यालय ग्रंथालय में उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में जानकारी दी गई.
इंडक्शन प्रोग्राम में ऑटोनॉमस सेल के सह नियंत्रक डॉ. मंजरी सिंह, डॉ. अश्वनी शर्मा, डॉ. प्रवीण कुमार साहू सक्रिय रूप से उपस्थित थे.
*// दिनांक 29.07.2026//*
*स्वशासी प्रकोष्ठ द्वारा महर्षि वेदव्यास की जयंती मनाई गई*
शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय राजनांदगांव में स्वशासी प्रकोष्ठ के द्वारा दिनांक 29 जुलाई 2026 को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर महर्षि वेदव्यास की जयंती मनाई गई.
कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुचित्रा गुप्ता द्वारा महर्षि वेदव्यास के तैल चित्र पर दीप प्रज्वलन एवं पूजन अर्चन कर किया गया. प्राचार्य महोदया ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक युग और काल में गुरु की महत्ता और आवश्यकता रही है. समय बदल गया, वेशभूषा और स्वरूप बदल गया लेकिन गुरु की प्रकृति कभी परिवर्तित नहीं हुई. गुरुजनों और माता-पिता का सदैव सम्मान करें.
स्वशासी विभाग के नियंत्रक डॉ. अनिल कुमार मंडावी ने कहा कि छात्रों को निरंतर सजग होकर अध्ययन के लिए कड़ी मेहनत करते रहना चाहिए. आपकी शत प्रतिशत सफलता ही हमारा लक्ष्य है.
स्वशासी विभाग के सह नियंत्रक डॉ. प्रवीण कुमार साहू ने गुरु पूर्णिमा के महत्व को रेखांकित करते हुए विद्यार्थियों को बताया कि महर्षि वेदव्यास जी के जन्मदिन को गुरु पूर्णिमा के रूप में मनाया जाता है. इस दिन का महत्व बौद्ध साधना एवं ज्योतिष में भी बहुत अधिक है. भगवान शिव ने सप्तर्षियों को गुरु उपदेश आज ही के दिन दिया था. गुरु ईश्वर के समकक्ष हैं क्योंकि गुरु के ज्ञान से ही ईश्वर संबंधी ज्ञान, मोक्ष, वर्तमान में व्यक्तित्व का विकास और सफलता प्राप्त होती है.
इस अवसर पर सह नियंत्रक डॉ. अश्वनी कुमार शर्मा ने स्नातक प्रथम वर्ष बायो के विद्यार्थियों को इंडक्शन प्रोग्राम के तहत प्रेजेंटेशन के माध्यम से बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अंतर्गत अध्यापन किस तरह करनी है. विषय चयन, मूल्यांकन पद्धति, प्रमोशन प्रोसेस, क्रेडिट सिस्टम आदि महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की.
कार्यक्रम का संचालन सह नियंत्रक प्रो. मंजरी सिंह ने किया. स्वशासी विभाग के उप नियंत्रक डॉ. कविता साकुरे, सहयोगी जीवन साहू एवं 150 से अधिक विद्यार्थी उपस्थित थे.
*//30.07.2026//*
चतुर्थ दिवस का इंडक्शन प्रोग्राम बीकॉम प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों के लिए आयोजित की गई.
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुचित्रा गुप्ता ने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ अन्य रचनात्मक गतिविधियों में भी उत्साह पूर्वक सम्मिलित होने के लिए प्रेरित किया.
स्वशासी विभाग के नियंत्रक डॉ. अनिल कुमार मंडावी ने ऑटोनॉमस में विद्यार्थियों के लिए सुविधाओं के बारे में चर्चा की.
सह नियंत्रक डॉ. ललित प्रधान ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से बी काम प्रथम सेमेस्टर की विद्यार्थियों को प्रथम सेमेस्टर से ऑनर्स तक की पढ़ाई के विभिन्न सोपनो में विषय चयन प्रक्रिया, क्रेडिट सिस्टम, आंतरिक मूल्यांकन प्रणाली एवं एंड सेमेस्टर एग्जाम के बारे में विस्तृत जानकारी दी.
इसके अलावा एंटी रैगिंग के प्रावधानों , राष्ट्रीय सेवा योजना, एनसीसी एवं प्लेसमेंट सेल के द्वारा किए जाने वाले कार्यों की जानकारी दी गई एवं इन गतिविधियों में जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया.
ऑटोनॉमस सेल के सभी सदस्य इस प्रोग्राम में उपस्थित थे तथा बी. काम प्रथम सेमेस्टर के 200 से अधिक विद्यार्थियों ने इस प्रोग्राम का लाभ उठाया.
*//31.07.2026//*
शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय के स्वशासी विभाग द्वारा स्नातक प्रथम वर्ष के सभी नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए आयोजित किया गया. इंडक्शन प्रोग्राम का अंतिम दिन बीसीए प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों के लिए आयोजित की गई.
स्वशासी विभाग के सह नियंत्रक प्रो. मंजरी सिंह ने पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से बीसीए प्रथम सेमेस्टर के 50 से अधिक विद्यार्थियों को प्रथम सेमेस्टर से छठवें सेमेस्टर तक पढ़ाए जाने वाले विभिन्न विषयों एवं उनके चयन करने के बारे में विस्तार से जानकारी दी. आंतरिक मूल्यांकन परीक्षा, मुख्य परीक्षा, एटीकेटी परीक्षा और उसके प्रावधानों तथा क्रेडिट सिस्टम के बारे में विद्यार्थियों को विस्तार से बताया.
इंडक्शन प्रोग्राम के पांचवें दिन समापन कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुचित्रा गुप्ता ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आप सब के बेहतर भविष्य के लिए हमारा महाविद्यालय प्रतिबद्ध है. आपके प्रत्येक समस्याओं के समाधान के लिए महाविद्यालय सदैव तत्पर है. महाविद्यालय में उपलब्ध सभी सुविधाओं का उपयोग करते हुए सफल होने की दिशा में निरंतर बढ़ते रहें.
स्वशासी विभाग के नियंत्रक डॉ. अनिल कुमार मंडावी ने इंडक्शन प्रोग्राम में सम्मिलित सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की.
उप नियंत्रक डॉ. कविता साकुरे के द्वारा इस इंडक्शन प्रोग्राम में छूटे हुए एवं बाद में प्रवेश लिए विद्यार्थियों के लिए प्रवेश प्रक्रिया समाप्ति के पश्चात विशेष इंडक्शन प्रोग्राम आयोजित करने की जानकारी दी गई.
इस कार्यक्रम का संचालन सह नियंत्रक डॉ. प्रवीण कुमार साहू ने किया. सह नियंत्रक डॉ. ललित प्रधान एवं डॉ अश्वनी शर्मा उपस्थित थे.