दिनांक 21/7/26 को समाज कार्य विभाग एवं समाजशास्त्र विभाग के संयुक्त तत्वाधान में महाविद्यालय परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया l उक्त कार्यक्रम प्राचार्य  डॉ. सुचित्रा गुप्ता के निर्देशन में  एवं समाज  शास्त्र  विभागाध्यक्ष डॉ .ए. के. मंडावी   एवं समाज  कार्य  विभागाध्यक्ष श्रीमती ललिता साहू  के मार्गदर्शन में वृक्षारोपण  किया गया ।  समाजशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. ए.के. मंडावी द्वारा विद्यार्थियों को वृक्षारोपण हेतु निरंतर प्रेरित किया गयाl प्राध्यापको और विद्यार्थियों ने महाविद्यालय परिसर में पीपल, जामुन, अमरूद,   नीम,बेल सहित विभिन्न प्रकार के पेड़ पौधे लगाए गए।  समाजशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. ए.के. मंडावी ,समाज कार्य विभागाध्यक्ष श्रीमती ललिता साहू,  श्रीमती चित्रांशा राठौर, सुश्री   तारणी   साहू  और श्रीमती शालिनी सोनी व समाज कार्य एवं समाजशास्त्र के विद्यार्थी उपस्थित रहे ।