दिग्विजय महाविद्यालय में नवप्रवेशी विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों के लिए हेल्प डेस्क
शासकीय दिग्विजय स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, राजनांदगांव की प्राचार्य डॉ. सुचित्रा गुप्ता तथा राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई 01 एवं 02 के कार्यक्रम अधिकारी प्रो. संजय सप्तर्षि एवं प्रो. करुणा रावटे तथा महाविद्यालय के रजिस्टार श्री दीपक परगनिहा के मार्गदर्शन में महाविद्यालय परिसर में नवीन प्रवेश सहायता हेल्प डेस्क लगाया जा रहा है।
‎ हेल्प डेस्क का उद्देश्य नवप्रवेशी विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराना, ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने में सहायता करना, आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी देना तथा उनकी शंकाओं का समाधान करना है। स्वयंसेवकों ने महाविद्यालय के विभिन्न विभागों, विषय चयन, छात्रवृत्ति, राष्ट्रीय सेवा योजना एवं महाविद्यालय की अन्य सुविधाओं की भी जानकारी प्रदान की।
‎इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना के  ग्रुप क्रमांक 02 स्वामी विवेकानन्द के ग्रुप लीडर अमित  के साथ 5 स्वयंसेवियों ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सभी स्वयंसेवकों ने पूरे उत्साह, अनुशासन एवं सेवा-भाव के साथ हेल्प डेस्क का संचालन कर रहे है तथा महाविद्यालय में आने वाले प्रत्येक विद्यार्थी का मार्गदर्शन कर रहे है। इनके साथ अन्य स्वयंसेवक भी प्रवेश प्रक्रिया को सरल एवं सुचारु बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान कर रहे है।