गणित विभाग द्वारा रायपुर के मूल विज्ञान केंद्र का शैक्षणिक भ्रमण
शासकीयदिग्विजय स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय,राजनांदगांवकी प्राचार्य डॉ. सुचित्रा गुप्ता के मार्गदर्शन एवं संरक्षण में गणित विभागद्वारा एम.एससी. गणित (द्वितीय एवं चतुर्थसेमेस्टर) के 44 विद्यार्थियों हेतु एक शैक्षणिक भ्रमण का सफल आयोजन किया गया। यह संपूर्णभ्रमण गणित विभाग द्वारा स्वप्रेरित एवं सुव्यवस्थित रूप से आयोजित किया गया, जिसमें विभागाध्यक्ष डॉ. के.के. देवांगन का विशेष मार्गदर्शन एवं नेतृत्वरहा।
इस शैक्षणिक भ्रमण के अंतर्गतविद्यार्थियों ने सेंटर ऑफ बेसिक साइंस,पं.रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर का भ्रमण किया, जहाँ उन्होंने रसायन, भौतिकी एवं जैव प्रौद्योगिकी प्रयोगशालाओं तथा पुस्तकालय का अवलोकन किया।इस अवसर पर गणित विभाग, सेंटर ऑफ बेसिक साइंस के विभागाध्यक्ष डॉ. गोविंद प्रसाद साहू द्वारा एकविशेष व्याख्यान दिया गया। अपने उद्बोधन मेंउन्होंने शोध के क्षेत्र में करियर की संभावनाओं,कृत्रिमबुद्धिमत्ता (।प्) के युग में गणित की भूमिका तथा समाज में एक अच्छ गणितज्ञ केयोगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने यह भी बताया कि गणित का मूल आधार स्वयंसिद्ध ;ंगपवउेद्ध होते हैं तथा विभिन्न स्वयंसिद्धों के आधार परगणित के विभिन्नश्नदपअमतेमेश् की कल्पना की जा सकती है। इसके अतिरिक्तविद्यार्थियों ने नवा रायपुर स्थित जनजातीय संग्रहालय एवं महादेव घाट का भी भ्रमणकिया, जिससे उन्हें सांस्कृतिक एवं सामाजिक दृष्टि सेभी समृद्ध अनुभव प्राप्त हुआ।
भ्रमण के दौरान विभाग के अतिथि व्याख्याताश्री प्रतीक सिंह ठाकुर द्वारा समूह गतिविधि प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें विद्यार्थियों ने सहभागिता करते हुए सहयोग, समय प्रबंधन एवं समूह में कार्य करने के कौशल को विकसित किया।
इस भ्रमण में विभागाध्यक्ष डॉ. के.के. देवांगन के साथ अतिथि व्याख्याताश्री प्रतीक सिंह ठाकुर एवं सुश्री रंजना साहू भी उपस्थित रहे। इस शैक्षणिक भ्रमणके माध्यम से विद्यार्थियों को न केवल शोध के प्रति प्रेरणा प्राप्त हुई, बल्कि उन्हे अपने भविष्य के करियर के प्रति स्पष्ट दृष्टिकोण भी मिला। गणितविभाग द्वारा आयोजित यह भ्रमण विद्यार्थियों के समग्र विकास की दिशा में एकमहत्वपूर्ण पहल सिद्ध हुआ।