दिग्विजय महाविद्यालय में  मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय  मानव विज्ञान दिवस

'अंतर्राष्ट्रीय मानव विज्ञान दिवस ' के अवसर पर शासकीय दिग्विजय स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय राजनांदगांव के मानव विज्ञान विभाग में प्राचार्य डॉ . सुचित्रा गुप्ता के निर्देशन में मानव विज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ अंजलि मोहन कोड़ोपी के मार्गदर्शन में  मनाया गया ।आज इस कार्यक्रम में  द्वितीय, चतुर्थ एवं छठवें सेमेस्टर के छात्र छात्रों ने भाग लिया।
विश्व मानवविज्ञान दिवस हर वर्ष फरवरी के तीसरे गुरुवार को मनाया जाता हैं । विभागाध्यक्ष डॉ अंजलि के द्वारा इस दिवस के महत्व को रेखांकित किया गया कि "  यह दिन केवल एक एकेडमिक विषय का उत्सव नहीं बल बल्कि मानव सभ्यता की कहानी को समझने का अवसर है।  मनोविज्ञान क्या है,उसकी उत्पत्ति, जैविक विकास ,संस्कृति ,समाज ,व्यवहार, परंपराएं और जीवन से संबंधित अध्ययन है ।" यह दिवस वैज्ञानिक अध्ययन के महत्व को समझने और इस क्षेत्र में कार्यरत लोगों को सम्मानित करने के लिए समर्पित है । इस वर्ष 19 फरवरी 2026 को पूरे विश्व मे मनाया गया । विभाग के विद्यार्थियों द्वारा इस दिवस के अवसर पर विभिन्न पोस्टर बनाए गए। इस प्रकार कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।