शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय राजनांदगांव की प्राचार्य डॉ.सुचित्रा गुप्ता के मार्गदर्शन एवं अर्थशास्त्र विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ.सुमीता श्रीवास्तव के निर्देशन में अर्थशास्त्र विभाग द्वारा पोषण विद्यालय संपर्क अभियान का आयोजन दिनांक 17फरवरी 2026को डॉ. बल्देव प्रसाद मिश्र शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजनांदगांव में किया गया I इसके अंतर्गत डॉ. सुमीता श्रीवास्तव विभागाध्यक्ष ने विद्यार्थियों को नई शिक्षा नीति 2020 के बारे में पावर पॉइंट प्रस्तुतीकरण के माध्यम से विस्तृत जानकारी दी I उन्होंने नई शिक्षा नीति में छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए कौशल विकास, मूल्य संवर्धन व क्षमता उन्नयन के लिए समाहित किए गए कोर्स का उल्लेख किया Iसाथ ही नई शिक्षा नीति के सफल क्रियान्वयन के लिए दिग्विजय महाविद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं के बारे में छात्रों को जानकारी दी एवं उन्हें महाविद्यालय में प्रवेश लेने हेतु प्रेरित किया I डॉ.मीना प्रसाद सहायक प्राध्यापक ने अपने संबोधन में नई शिक्षा नीति को रोजगार मूलक बतायाI विद्यालय के प्रभारीप्राचार्य श्रीमती महालक्ष्मी रावत ने छात्रों को नई शिक्षा नीति की जानकारी देने के लिए विभाग के प्राध्यापकों को धन्यवाद दियाI विद्यालय के व्याख्याता श्री डी.आर. कट्झरे, श्री चंद्रकांत चंद्राकर, श्रीमती सरिता मेश्राम, श्रीमती आंचल मेश्राम, संगीता ब्योहारे, सुलेखा मिश्रा ने कार्यक्रम में सहयोग दियाI एम.ए. के विद्यार्थी  श्री हेमराज साहू ,कु. छाया, कु. रूपेश्वरी, कु.कविता, कु.प्रियदर्शनी, कु. प्रणिता भी उपस्थित रहेI प्राचार्य, डॉ.बल्देव प्रसाद मिश्र शासकीय माध्यमिक उच्चतर विद्यालय राजनांदगांव को शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय की ओर से उनके सहयोग के लिए प्रशस्ति पत्र दिया गया I कार्यक्रम आयोजन में डॉ. खेमारानी दुबे अतिथि व्याख्याता ने विशेषसहयोग दिया I इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित थे I