शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय के गणित विभाग द्वारा प्राचार्य डॉ सुचित्रा गुप्ता के मार्गदर्शन एवं विभागाध्यक्ष डॉ  केकेदेवांगन के नेतृत्व में गुजराती उच्चतर माध्यमिक विद्यालयराजनांदगाँव में कक्षा 9 वीं10 वीं 11 वीं एवं कक्षा 12 वीं के विद्यार्थियों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की PPT के माध्यम से विस्तृत जानकारी प्रदान की। विभागाध्यक्ष डॉ केकेदेवांगन ने NEP 2020 के बारे में बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अंतर्गत सभी प्रकार की शिक्षा हर विद्यार्थी को दी जा रही हैशासकीय गुजराती उच्चतर माध्यमिक विद्यालयराजनांदगाँव के प्राचार्य श्रीमती सुनीता शुक्ला ने बताया कि  शासकीय दिग्विजय महाविद्यालयराजनांदगाँव जिले का सबसे पुराना महाविद्यालय हैबहुआयामी प्रतिभा वाले विद्यार्थी इस महाविद्यालय से उत्तीर्ण हुए हैचाहे कला के क्षेत्र मेंचाहे खेल के क्षेत्र मेंचाहे पढाई के क्षेत्र मेंचाहे सांस्कृतिक गतिविधि मेंराष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन किया है |

 

NEP 2020 के बारे में डॉ  कविता साकुरे ने विस्तार से PPT के माध्यम से बताया कि कालेज में सेमेस्टर के पढ़ाई निरंतर हैक्रेडिट पॉइंट सिस्टम से ग्रेड दिया जाता है और NEP 2020 के फायदे बताये इस कार्यक्रम के अंर्तगत विद्यार्थियों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति का का मूल आधारप्रारूपउद्देश्यआयु निर्धारण,  भारत की उच्च शिक्षा की प्रमुख समस्याए एवं उनके दूर करने के प्रयासकौशल आधारित शिक्षाकुशल शिक्षा की विशेषताएDSC, AECC, GE कोर्स और Value Added Course,  महाविद्यालय की दृष्टि से राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के नवीन प्रावधान एवं पद्धति इत्यादि की जानकारी प्रदान की। साथ ही विद्यार्थियों को करियर मार्गदर्शन भी प्रदान किया गया।

 

           गणित विभाग से अतिथि व्याख्याता रंजना साहू तथा स्नातकोत्तर गणित  के 20 विद्यार्थियों ने भी इस कार्यक्रम में सहभागिता प्रदान की। उन्होंने विद्यार्थियों का गणित से भय दूर करने हेतु विभिन्न तरीको से गणित को पढाया|  इस कार्यक्रम के अन्त में विद्यालय के विद्यार्थियों से फीडबैक प्रपत्र भरवाया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यालय के वीं, 10 वीं11 वी एवं 12 वीं के विद्यार्थी सम्मिलित हुए। कार्यक्रम का संचालन गुजराती विद्यालय के व्याख्याता राजेन्द्र सोनी एवं धन्यवाद ज्ञापन उपप्राचार्य श्रीवास्तव मैडम ने दिया।