Izksl foKfIr

 

दिग्विजय महाविद्यालय के भौतिकशास्त्र विभाग के द्वारा  पोषक विद्यालय संपर्क अभियान

 

पोषक विद्यालय संपर्क अभियान एवं विस्तार गतिविधि के अंतर्गत शासकीय दिग्विजय स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालयराजनांदगांव के भौतिकशास्त्र विभाग के द्वारा  प्राचार्य डॉ. सुचित्रा गुप्ता के मार्गदर्शन एवं भौतिक शास्त्र की विभागाध्यक्ष डॉ पी. बी. टांक के नेतृत्व में एक शैक्षणिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक डॉ. सुरेश कुमार पटेल एवं लेखा प्रसाद उर्वशा द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालयआसरा में अध्ययनरत कक्षा 10वीं11वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 (NEP 2020) के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। तथा उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि नई शिक्षा नीति विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है और इससे भविष्य में शिक्षा के नए अवसर उपलब्ध होंगे।

इस अवसर पर विद्यार्थियों को NEP 2020 के प्रमुख प्रावधानों जैसे बहुविषयक एवं लचीली शिक्षा व्यवस्था कौशल विकास और व्यावहारिक शिक्षा पर जोर विद्यार्थी-केंद्रित शिक्षण पद्धति

नवाचारतार्किक एवं आलोचनात्मक सोच का विकास उच्च शिक्षा में नए अवसर के बारे में सरल एवं रोचक तरीके से समझाया गया। प्राध्यापकों ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 का मुख्य उद्देश्य शिक्षा को अधिक समावेशीगुणवत्तापूर्ण एवं रोजगारोन्मुखी बनाना है।

विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम में सहभागिता की तथा शिक्षा और करियर से संबंधित अपने प्रश्न पूछेजिनका समाधान विशेषज्ञों द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार द्वारा वक्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया गया। उक्त कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य रोहित कुमार ताराम एवं शिक्षकगण का विशेष सहयोग रहा ।

यह कार्यक्रम विद्यालय एवं उच्चशिक्षण संस्था के बीच शैक्षणिक समन्वय को मजबूत करने की दिशा में एक सराहनीय पहल सिद्ध हुआ।