प्राचार्य डॉ. सुचित्रा गुप्ता के कुशल मार्गदर्शन एवं विभागाध्यक्ष डॉ. बी. एन. जागृत के निर्देशन में पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग द्वारा ' *शिक्षक-अभिभावक बैठक* ' का गरिमामयी आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं राजकीय गीत के साथ हुआ, जिसके पश्चात विभाग द्वारा पधारे हुए अभिभावकों का तिलक लगाकर  स्वागत किया गया। इस अवसर पर विभागाध्यक्ष डॉ. बी. एन. जागृत ने बैठक के मुख्य उद्देश्यों को रेखांकित किया, वहीं प्राचार्य डॉ. सुचित्रा गुप्ता ने अपने प्रेरक उद्बोधन में विभाग की सक्रियता की सराहना करते हुए विद्यार्थियों को निष्पक्ष एवं मूल्यपरक पत्रकारिता के पथ पर चलने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम के अंत में अभिभावकों ने भी अपने विचार साझा करते हुए इस पहल की प्रशंसा की, जिससे यह संवाद सत्र शैक्षणिक गुणवत्ता और आपसी समन्वय की दृष्टि से अत्यंत सफल रहा। कार्यक्रम का संचालन डॉ रेशमी व आभार कु विभा सिंह ने व्यक्त किया इस दौरान बड़ी संख्या में विद्यार्थियों व अभिभावकों की उपस्थिति रही ।