शासकीय दिग्विजय स्वशासी सनात्कोतर महाविद्यालय राजनांदगांव के कंप्यूटर एप्लीकेशन विभाग के द्वारा प्राचार्य डॉ सुचित्रा गुप्ता  के मार्गदर्शन एवं विभागाध्यक्ष प्रो हेमपुष्पा के नेतृत्व में NEP 2020 कार्यक्रम का आयोजन किया गया |  पोषक विद्यालय संपर्क अभियान अंतर्गत नयी शिक्षा नीति 2020 : अग्रणी दिग्विजय हेतु श्री गुरुनानक हाई. सेकेंडरी स्कूल राजनांदगांव में 10 वी, 11 वी तथा 12 वी के छात्र छात्राओं को NEP 2020 के बारे मे विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई| उक्त कार्यक्रम में विद्यार्थियों को क्रेडिट सिस्टम, विद्यार्थी केन्द्रित शिक्षण पद्धिति, नवाचार  , बहुविकल्प प्रणाली, मल्टीप्ल एंट्री एवं एग्जिट तथा विद्यार्थियों के सर्वागीण विकास के बारे में बताया गया | प्रो हेमपुष्पा ने बताया कि NEP 2020 का मुख्या उद्देश्य शिक्षा में गुणवता एवं रोज्गारुन्मुखी बनाना है | इस कार्यक्रम में कंप्यूटर एप्लीकेशन विभागाद्यक्ष प्रो हेमपुष्पा, श्रीमती प्रियंका दास अतिथि व्याख्याता तथा विभाग के कुछ छात्र भी उपस्थित रहे | उक्त कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने पुरे उत्साह से सहभागिता की तथा विद्यालय की प्राचार्य एवं शिक्षकगन का विशेष सहयोग रहा |