वनस्पति शास्त्र विभाग की छात्रा को मिला भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान 


दिनांक 01/02/2024 को दिग्विजय महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. के. एल. टांडेकर के मार्गदर्शन में महिला प्रकोष्ठ द्वारा "बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ" कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम महिला प्रकोष्ठ एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ : इसके अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिता आयोजित हुई | भाषण प्रतियोगिता जिसका शीर्षक “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” था में  वनस्पति शास्त्र विभाग की छात्रा कु. भानु उइके ने प्रथम स्थान प्राप्त किया | इसी कड़ी में दिनांक 2 फरवरी 2024 को प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें वनस्पति शास्त्र  विभाग की छात्राओं कु. उषा साहू , कु. टिंकल पिस्दा, कु. भानु उइके, और कु. मनीषा साहू को पुरस्कार प्राप्त हुआ |
इस कार्यक्रम में अधिकारी कु. रीना ठाकुर, विद्या मिश्रा, श्री किशन देवांगन व डॉ. मोनिका ठाकुर तथा विभाग से डॉ. किरण जैन उपस्थित थे |